मायावती ने बताया UP में बीजेपी को हराने का फार्मूला, बोलीं-सपा से मिलीभगत है इनकी, मुस्लिमों को किया आगाह

Facebook
X
WhatsApp

यूपी चुनाव में करारी हार के बाद बसपा ने संगठन में कई बड़े बदलाव किए। प्रदेश में तीन नए प्रभारी बनाए गए हैं। मंगलवार को मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मुसलमानों ने यूपी चुनाव में सपा को वोट कर भारी भूल की जिससे भाजपा को जीत मिली।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में सपा व भाजपा की अन्दरूनी मिलीभगत जग-जाहिर रही है कि इन्होंने विधान सभा आमचुनाव को भी हिन्दू-मुस्लिम कराकर यहाँ भय व आतंक का माहौल बनाया, जिससे खासकर मुस्लिम समाज गुमराह हुआ व सपा को एकतरफा वोट देने की भारी भूल की, जिसको सुधार कर ही भाजपा को यहाँ हराना संभव।
यूपी चुनाव में बसपा को प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें