मुंबई: सांताक्रूज इलाके में LIC ऑफिस में लगी आग, कंप्यूटर-फाइल रिकॉर्ड

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र के मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एलआईसी कार्यालय की इमारत में आज सुबह शनिवार (07 मई) को आग लग गई। फिलहाल वहां फायर फाइटिंग ऑपरेशन चल रहे हैं। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मुंबई अग्निशमन अधिकारी ने कहा है कि आग एलआईसी कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर लगी थी।

उन्होंने कहा कि एलआईसी कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर वेतन बचत योजना अनुभाग में बिजली के तारों, स्थापना, कंप्यूटर, फाइल रिकॉर्ड, लकड़ी के फर्नीचर आदि जल गए हैं। इसके अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 8 मोटर पंपों की तीन छोटी होज लाइनें चालू हैं।
उन्होंने कहा कि विले पार्ले पश्चिम में एस वी रोड पर स्थित ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लगी और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें