मुकुट पूजन कर निकाली गणपति की सवारी, मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ श्रीकृष्ण लीला महोत्सव

Facebook
X
WhatsApp

आगरा : शहर की प्राचीनतम श्रीकृष्ण लीला महोत्सव शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गया। जयघोष के साथ गणपति की सवारी निकाली गई, जिसने शहर में भ्रमण कर श्री कृष्ण लीला के शुभारंभ का संदेश शहरवासियों को दिया।

वाटर वर्क्स चौराहा स्थित गौशाला परिसर के मंदिर में शनिवार की शाम को गणपति की उपासना की गई। उसके बाद वहां वेदमंत्रोच्चारण के साथ मुकुट पूजन किया गया। विघ्नविनायक से आयोजन के निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की गई।

पूजन के बाद गौशाला परिसर से गणेश जी की सवारी निकाली गई। सवारी में गणपति की प्रथम आरती विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। उनके साथ कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, मुरारीलाल गोयल पेंट वाले भी थे। सभी ने जयघोष किए और वंदना की। उसके बाद बैंड बाजों के साथ इस सवारी ने नगर भ्रमण किया। गौशाला से शुरू होकर यह सवारी जीवनी मंडी, भैरों बाजार, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आई। मार्ग में कई स्थानों पर गणपति की आरती उतारी गई और फूल बरसाई गए।मन्दिर मर पूजन करने वालो में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन गर्ग, मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, विजय रोहतगी, पीके मोदी थे।

इस मौके पर सुरेंद्र मित्तल, अनूप गोयल,पीके मोदी, केसी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आदर्श नन्दन गुप्ता, विनीत सिंघल, गिर्राज बंसल, ब्रिजेश अग्रवाल, शेखर गोयल, महेश जौहरी, निशा सिंघल, कैलाशनाथ बंसल, भोलानाथ अग्रवाल,पंकज शर्मा, मनोज बंसल आदि शामिल रहे। रविवार को शाम चार बजे कंस की दुहाई की सवारी गौशाला, वाटर वर्क्स से निकाली जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें