मुर्तजा के माता-पिता भी हिरासत में लिए गए, UAPA लगाने की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. अब मुर्तजा के माता-पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. माना जा रहा है कि दोनों को मुर्तुजा की आतंकी मानसिकता की खबर थी और वह उसका सहयोग किया करते थे. ऐसे में उन्हें भी इस केस में आरोपी बनाया जा सकता है. मुर्तजा के परिवार से एक नौकर को भी एटीएस ने 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए उठाया था, जिसे अब इस मामले में आरोपी बनाया जा सकता है. मुर्तजा के दो साथियों को भी सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर से एटीएस ने हिरासत में लिया है. इसके अलावा दो व्यक्ति बांसी, सिद्धार्थनगर और एक नौगढ़ के व्यक्ति को भी एटीएस ने पूछताछ के लिये उठाया है. मुर्तज़ा पर यूएपीए लगाने की तैयारी है. फिर एनआईए को विवेचना दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था. वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है. 11 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो रहा था, लेकिन और पूछताछ की जरूरत बताते हुए एटीएस को पांच और दिन की रिमांड मिली थी. फिलहाल 16 अप्रैल को उसकी रिमांड खत्म हो रही है और पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी. बुधवार रात मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ चली गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें