मुलायम की बहू अपर्णा यादव बोलीं की सपा की साजिश पर मुँह तोड़ जवाब दें चाहे मुँह भी तोडना पड़े

Facebook
X
WhatsApp

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अब सिर्फ अंतिम चरण के लिए चुनाव शेष है. ऐसे में विभिन्‍न दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. उन्‍होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की. इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि यदि मुंह तोड़ना भी पड़ जाए तो मुंह भी तोड़ दीजिए. इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जमकर तारीफ की. बता दें कि अपर्णा यादव लगातार भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार अपनी पार्टी के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण की वोटिंग से ऐन पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं. इसके बाद से वह लगातार अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं. इस दौरान वह मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी सपा पर करारा प्रहार करने से भी नहीं चूक रही हैं. चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ही अपर्णा यादव ने कहा, ‘सपा की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दीजिए…बल्कि मैं तो कहूंगी कि अगर मुंह तोड़ना भी पड़ जाए तो मुंह भी तोड़ दीजिएगा.’ अपर्णा यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तारीफ भी की. उन्‍होंने कहा, ‘बनारस में अगर कोई है तो मोदी हैं और मोदी हैं तो मुमकिन है. यदि योगी हैं तो सबको यकीन है.’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें