मुलायम सिंह यादव हैं यूपी के सबसे बड़े माफिया’, जानें BJP सांसद ने क्‍यों कही ये बात?

Facebook
X
WhatsApp

गोंडा. यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कैसरगंज से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. दरअसल, सपा प्रमुख ने भाजपा सांसद को अपनी गोंडा रैली में छोटा माफिया कहा था. वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया बताया है.

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर मुकदमा ही माफिया होने का आधार है, तो मुलायम सिंह यादव पर सबसे अधिक मुकदमे हैं. इस लिहाज से वह प्रदेश के सबसे बड़े माफिया हैं.

दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोंडा की चुनावी जनसभा में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को छोटा माफिया बताया था. इस बयान का जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मेरी तरफ कीचड़ उछालने से पहले अखिलेश को अपने पिता की तरफ देखना चाहिए. जिस दौर से वो गुजरे हैं उसी दौर से मैं भी गुजरा हूं. नेताजी की उपाधि के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे छात्र जीवन से ही नेताजी की उपाधि मिली हुई है. जबकि मुलायम सिंह यादव को नेताजी की उपाधि बहुत बाद में मिली है. अवध क्षेत्र में नेताजी मतलब बृजभूषण शरण सिंह ही हैं.

भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव के सपा सरकार बनाने के दावे पर चुटकी लेते हुए अवधी पंच मारा और कहा कि ‘नाउ भाई नाउ केतना बार ऊ समनवे आई’10 मार्च को. साथ ही कहा कि अखिलेश यादव लच्छेदार भाषण कर रहे हैं, लेकिन जैसा मैं पहले कह चुका हूं कि वह मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं.

वहीं, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी दौरे पर कहा कि यूपी में कांग्रेस को कुछ मिलने वाला नहीं

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें