मेरठ में आंधी कहर, कहीं गिरे पेड़ कहीं पोल, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से पांच घायल

Facebook
X
WhatsApp

मेरठ: शुक्रवार को देर शाम आई आंधी से कहीं पेड़ तो कहीं पोल गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। आंधी रुकने पर अधिकांश क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन सिविल लाइंस में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति लगभग ढाई घंटे प्रभावित रही। वहीं किठौर में आंधी से फतेहपुर नारायण में निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस के मकान पर जा गिरी। जिससे पड़ोस के कच्चे मकान की छत ढह गई और मकान में सो रहा परिवार दब गया। चीख पुकार की आवाज सुन ग्रामीण मोके पर पहुँचे और मकान में दबे सभी 5 लोगो को बाहर निकाला। घायलों को माछरा भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख मेडिकल रेफर कर दिया गया। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके ओर पहुँची और जानकारी जुटाई।

फतेहपुर नारायण के मोहल्ला हरिजनों वाला में संतोष का मकान का बन रहा है। जिसमे शुक्रवार को तीसरी मंजिल पर 4 इंची की दीवार बनाई गया। शुक्रवार आई आंधी से 4 इंची की दीवार पड़ोसी रूप बसंत के मकान पर गिर गई। रूपबसंत के कच्चे मकान की छत भरभराकर कर गिर गए। जिससे मकान में सो रहे रूपबसन्त,पत्नी रामवती,बेटे नितिन,प्रिंस व बेटी कुमकुम दब गए। चीख पुकार की आवाज सुन ग्रामीण मोके पर पहुँचे और दबे लोगो को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को माछरा लेकर दौड़े जहाँ हालत गम्भीर देख मेडिकल रेफर कर दिया गया। रूप बसंत व प्रिंस की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घर का सामान तहस-नहस हो गया। बताया गया कि रूपबसंत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मकान में 1 कमरा कच्चा बना हुआ है जबकि कुछ हिस्से में छप्पर है। हादसे के बाद परिवार टूट गया।

शाम सात बजे गई बिजली रात 9.30 बजे आई। इसके अलावा कंकरखेड़ा, रुड़की रोड, खडौली, सदर, बेगमपुल, डिफेंस एंक्लेव, आरटीओ, एल ब्लाक शास्त्रीनगर, नौचंदी व लालकुर्ती क्षेत्र में भी पेड़ों की टहनियां बिजली तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। बेगमपुल क्षेत्र में एक बिजली पोल गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आधे से एक घंटे बाधित रही। अधीक्षण अभियंता शहर विजय पाल ने बताया कि दो बार आंधी आने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान अधिक हुआ। पहली बार आंधी आने पर पेड़ गिरने से सिविल लाइंस क्षेत्र ही प्रभावित हुआ था। दूसरी बार आंधी आने पर खड़ौली और कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहा। मेंटीनेंस टीमों को लगाकर आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कराने की कोशिश की गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें