मेरठ में दिन निकलते ही एलएलबी के छात्र पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार दिन निकलते ही तीन हमलावरों ने घर में घुसकर एलएलबी छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिनमें से आधा दर्जन से अधिक गोली छात्र के शरीर को भेद गई। फायरिंग में छात्र का छोटा भाई बच गया, जो मकान की दीवार कूद कर भाग गया। घायल छात्र को गढ़ रोड स्थित न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 15 खोखे बरामद किए हैं। परिजनों से पूछताछ की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र गांव पावली खुर्द निवासी किसान निरंकार चौधरी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह 5:45 बजे उनके मकान के मुख्य गेट खुले हुए थे। इसी बीच पावली खुर्द गांव निवासी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज सनी काकरान पुत्र नगेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सीधे घर में घुस गया। घर के पिछले कमरे में कंप्यूटर पर काम कर रहे निरंकार का 27 वर्षीय बेटा एलएलबी छात्र प्रयाग चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज और शोर सुनकर दूसरे कमरों से स्वजन बाहर आए तो हमलावरों ने दोबारा फायरिंग की। जिसमें निरंकार का छोटा बेटा मयंक बाल-बाल बच गया, जो मकान की दीवार कूदकर भागा। इस फायरिंग में निरंकार समेत उनकी पत्नी और मयंक की पत्नी भी बाल-बाल बची है। हमलावर खौफनाक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रयाग खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले कैलाशी हॉस्पिटल ले गए, उसके बाद न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में में ले जाकर भर्ती किया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है चिकित्सकों की मानें तो घायल के गाल, पेट, पैर और सीने पर करीब आधा दर्जन से अधिक गोली लगी है। कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि गोलीकांड में सनी काकरान निवासी पावली खुर्द का नाम प्रकाश में आ रहा है। जिसने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। न्यूट्रिमा हॉस्पिटल हॉस्पिटल में घायल का उपचार हो रहा है। हमलावरों के घरों पर दबिश दी गई है, जो फरार है। मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित निरंकार चौधरी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी सनी काकरान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके घर पर फायरिंग की थी। तब कई गोलियां दरवाजे और दीवार में लगी थी। इस मामले में भी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। अगर उस केस में उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। संभवत: उसी हौसले की वजह से सनी ने दोबारा से गोलीकांड को अंजाम दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें