‘मेरे पति लापता हो गए हैं’, शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी। कथित रुप से यह बात सामने आ रही है कि शिंदे के समर्थन में शिवसेना के 35 विधायक हैं। उद्धव ठाकरे के साथ ही NCP प्रमुख शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत अपना दिल्ली दौरा छोड़कर मुंबई वापस लौट गए। वहीं दूसरी ओर शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने थाने में अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

महाराष्ट्र के अकोला के अलापुर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि नितिन देशमुख ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके पति गायब हो गए हैं। प्रांजलि ने पुलिस को बताया कि पिछली रात से उनके पति नितिन देशमुख का मोबाइल स्विच ऑफ है।

दरअसल महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार खुलकर सामने आने लगी है। कथित रुप से यह बात सामने आ रही है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 35 विधायक बागी हो गए हैं। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे इन बागी विधायकों को लेकर सूरत की होटल में ठहरे हैं। इसकी शुरुआत सोमवार को उस समय हो गई थी, तब एमएलसी चुनावों में 12 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसका फायदा भाजपा को हुआ। सुबह खबर आई कि महाविकास अघाड़ी के कई विधायक नॉट रिचेबल हैं। शुरू में यह संख्या 13 थी, जो अब बढ़कर 35 हो गई है।

इन खबरों के बाद शिवसेना प्रवक्त संजय राउत का अपना दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा। वे फिर से मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने थाने में अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच उद्धव ठाकरे के साथ ही NCP प्रमुख शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं खबर थी कि शिवसेना विधायक नितिन देशमुख के सीने में दर्द की शियाकत के बाद उन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन अब उनकी पत्नी प्रांजलि नितिन देशमुख ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पति नितिन देशमुख का मोबाइल स्विच ऑफ है। वे कहीं गायब हो गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें