मेले में आए बरेली के युवक की गोली मारकर हत्‍या, छेड़छाड़ को लेकर युवकों से हुआ था विवाद

Facebook
X
WhatsApp

पीलीभीत। दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव इलाबास स्थित देवी मंदिर पर आयोजित मेले में शामिल होने पहुंचे बरेली के मुहल्ला सिकलापुर निवासी ओम प्रकाश की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। देवी मंदिर मेले के प्रति बरेली के लोध राजपूत समाज के लोगों में गहरी आस्था है। जिसके चलते वहां से काफी लोग मेले में परिवार सहित पहुंचते हैं।
बरेली शहर के मुहल्ला सिकलापुर निवासी ओम प्रकाश भी परिवार के साथ मेले में पहुंचेे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर मेले में छेड़छाड़ के मामले को लेकर ओमप्रकाश का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। मंगलवार रात ओम प्रकाश देवी मंदिर से कुछ दूर स्थित पुलिया पर सोने चले गए थे। बुधवार सुबह लोगों ने पुलिया पर ओमप्रकाश का शव पड़ा देखा। उसके सिर में किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। ओम प्रकाश की मृत्यु की सूचना मिलते ही मेला स्थल पर मौजूद परिवार के लोगों में चीत्कार मच गई।
मामले की सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह तथा इंस्पेक्टर दियोरिया कलां मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक के भाई नन्हे लाल ने घटना की बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें