मैनपुरी में भंडारे में पूड़ी परोसने पर एससी युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां भी दीं

Facebook
X
WhatsApp

आगरा: सार्वजनिक भंडारे में खाना परोस रहे एससी युवक को दबंगों ने पहले तो जातिसूचक गाली गलौज कर खाना परासेने से रोका फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित युवक ने आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। घटना की जांच सीओ कुरावली को सौंपी गई है।
मैनपुरी के कस्बा औंछा में ऋषि टीला पर सार्वजनिक भागवत का आयोजन किया गया था। मंगलवार शाम भंडारे का आयोजन हुआ था। जिसमें गांव के लोग भोजन कर रहे थे तभी गांव का निवासी अजय जाटव वहां पहुंच गया और भोजन पराेसने लगा। अजय जाटव का आरोप है कि उसे पूड़ी पराेसते देख गांव के हरीबाबू, रविंद्र सिंह, सोनू और अवधेश ने उसके साथ जातिसूचक गाली गलौज करते हुए खाना परोसने से मना किया।
अजय ने विरोध किया तो आरोपिताें ने उसे मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। बुधवार शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ कुरावली द्वारा जांच की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें