मोटरसाइकिल खड़ा करने के विवाद में पड़ोसी की कर दी हत्या, पत्नी पर भी किया ईंट से हमला

Facebook
X
WhatsApp

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मामूली विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपित ने पति की हत्या करने के बाद पत्नी पर भी ईंट से हमला किया, जिसके बाद हत्यारोपित फरार है।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अभय खंड की अनुकंपा सोसायटी में मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई।
दरअसल, मोटरसाइकिल खड़ा करने के विवाद में एक कृष्ण कुमार पांडेय नाम के शख्स ने अपने पड़ोसी परमिंदर की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद परमिंदर की पत्नी को ईंट मार दी। फिर फरार हो गया। गाजियाबाद पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें