मोहित रैना से सौरभ राज जैन तक: पौराणिक किरदार निभाकर प्रसिद्ध हो गए ये कलाकार

Facebook
X
WhatsApp

पौराणिक धारावाहिकों को बहुत पसंद किया जाता है। रामायण महाभारत एक समय में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो थे। इनके किरदारों को लोग आज भी भगवान के समान पूजते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके निभाए किरदार आजतक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल की प्रसिद्धि इतनी है कि आज भी लोगों के दिलों में उनके लिए असीम प्रेम और श्रद्धा है। वे इस रोल के निभाकर इतने फेमस हो गए थे कि लोगों ने उन्हें असल में भगवान राम समझ कर पूजना शुरू कर दिया था महाभारत से लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने उसमें भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। यह शो अपने टाइम का एक हिट शो था और इसका हर एक्टर अपने द्वारा निभाए गए किरदार के जरिए फेमस हो गया था। लेकिन नीतीश ने इस किरदार को निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी। टीवी के लोकप्रिय शो ‘देवों के देव महादेव’ में एक्टर मौहित रैना ने भगवान शिव (महादेव) का किरदार निभाया था। मोहित ने महादेव के इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि इतनी फिल्में और शोज करने के बाद भी लोग उन्हें महादेव के नाम से पुकारते हैं। सौरभ राज जैन ने देवों के देव  महादेव और महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने पहले पौराणिक शो में अपने रोल को इतनी अच्छी तरह से चित्रित किया कि दूसरे शो के निर्माता ने भी उन्हें अपने शो में वही भूमिका निभाने का मौका दिया। सौरभ ने टेलीविजन में एक लंबा सफर तय किया है और विभिन्न रोल निभाए हैं। हालांकि, अभिनेता को भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।सौरभ राज जैम के साथ-साथ महाभारत सीरियल में हर किरदार फेमस हो गया था लेकिन इसमें ‘अर्जुन’ का किरदार निभाकर शाहीर शेख ने भी काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। तभी से लोग उन्हें अर्जुन के नाम से जानने लगे। टीवी पर प्रसारित हो रहे शो ‘राधा कृष्ण’ में सुमेध मुद्गलकर भगवान कृष्ण का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें वह इतने सुंदर लग रहे हैं ?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें