मौसम में सुधार के आसार नहीं, आज फिर देहरादून में बादल, मसूरी में हुई बर्फबारी

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम खराब बना रहा। वहीं तड़के मसूरी में बर्फबारी भी हुई। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। शीतलहर का प्रकोप जारी है।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाये और बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मौसम साफ होने और कुछ बादल कम होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार अभी मौसम का मिजाज अगले कुछ दिन बिगड़ा रह सकता है।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी हने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला भी गिर सकता है। राजधानी दून और आसपास के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।पहाड़ों की रानी मसूरी में छठे दिन मंगलवार को भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। पर्यटन स्थल बुरांशखंडा में सुबह हल्की बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने बुरांशखंडा पहुंचकर जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। वहीं बर्फबारी की वजह से कई जगह जाम की स्थिति रही। मसूरी शहर में मंगलवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। शाम को झमाझम बारिश शुरू हो गई। चार दुकान के पर्यटन व्यवसायी विपिन प्रकाश ने बताया कि ओले ज्यादा देर तक जमीन पर टिक नहीं पाए। हालांकि सर्दी का सितम लगातार जारी है।
वहीं बुरांशखंडा में पिछले चार दिनों से रुक रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हैं। बर्फ की वजह से कई मार्गों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सुवाखोली निवासी जयपाल सिंह भंडारी ने बताया कि कोटली के पास वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
बर्फ की वजह से वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इससे सुवाखोली और बुरांशखंडा के बीच बार-बार जाम लग रहा है। क्षेत्र में बार बार बिजली गुल होने की समस्या बरकरार है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि सुवाखोली और बुरांशखंडा के बीच काफी बर्फ है। इधर से वाहनों को ले जाना जोखिम भरा है। बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें