यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : बोलेरो गाड़ी पीछे से डंपर में घुसी, 4 महिलाएं समेत 5 की मौत

Facebook
X
WhatsApp

आगरा | उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज की सुबह पांच लोगों के लिए काल बनकर आई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर सुबह एक भीषण एक्सिडेंट हो गया जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ये लोग आगरा से नोएडा की ओर बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे जिसकी डम्पर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बोलेरो में ग7 लोग सवार थे।

सभी मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले
जानकारी में सामने आया है कि, जब बोलेरो आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी तभी जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले ही वह डंपर से टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सातों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऐसे में घायलों को जल्दबाजी में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दो का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, हादसे में मरने वालों में सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

सीएम योगी ने जताया दुख, समुचित उपचार के दिए निर्देश दिए
यमुना एक्सप्रेस-वे हुए इस हादसे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें