यहां खाएं 5 रुपए में भरपेट खाना, जानें क्या है सरकार की ये योजना और किसे मिलेगा लाभ

Facebook
X
WhatsApp

हैदराबाद: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने रियायत दर पर मरीज की देखरेख करने वालों को भोजन मुहैया कराने को लेकर योजना शुरू की है. इस योजना के तहत तेलंगाना के 18 सरकारी अस्पतालों में मरीज की देखभाल करने वाले को 5 रू में भरपेट खाना मिल सकेगा. योजना की शुरुआत राज्य के ओसमानिया शासकीय अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ब्लॉक से की गई।

इस योजना को हरेकृष्णा मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन की मदद से चलाया जाएगा जो रोजाना करीब 20,000 लोगों को खाना उपलब्ध करवाएगा. सरकार का एक व्यक्ति खाने पर 21.25 रू खर्च होगा जबकि मरीज की देखभाल करने वाले को इस खाने के लिए महज 5 रू देने होंगे. सरकार ने इस मद में 40 करोड़ रू आबंटित किए हैं।

इस योजना के बारे में बोलते हुए मंत्री हरीश राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव मानवता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं. इससे पहले राशन के चावल उपलब्ध करवाने, आसार पेंशन के तहत मुआवजा राशि बढ़ाने से लेकर शादी मुबारक और कल्याण लक्ष्मी जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए केसीआर ने हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचा है।

हरीश राव ने अस्पताल की नव विकसित ओपीडी और फार्मेसी का उद्घाटन किया. इस जगह पहले लीकेज और ड्रेनेज की समस्या थी, लेकिन अब इसे कॉरपोरेट अस्पतालों की तरह आधुनिक बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों और कुछ महीनों में कुली कुतुब शाह ब्लॉक में एक मिनी ऑपरेशन थियेटर, लिफ्ट समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. इस समग्र सामान्य रखरखाव कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर मंत्री हरीश राव ने 4,722 स्टाफ नर्स पदों के लिए अधिसूचना का आश्वासन दिया है. उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया. नर्सों को सम्मानित करते हुए मंत्री ने कहा, “नर्सों ने मरीजों की देखभाल की है जैसे उनकी मां बच्चों की देखभाल करती हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें