‘यह मुस्लिम नहीं, मुल्ला पर्सनल लॉ बोर्ड है’, तालिबान की तारीफ पर बोले योगी के मंत्री मोहसिन रजा

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के सांससद शफीकुर्रहमान बर्क और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी के तालिबान के समर्थन में दिए गए बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है। योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नहीं इसका नाम मुल्ला पर्सनल लॉ बोर्ड है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की विचारधारा अब सामने आ रही हैं, क्योंकि इन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की ओर से तालिबान का समर्थन करने पर मोहसिन रजा ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी और अन्य राजनीतिक दल हमेशा से ही आतंकियों को महिमामंडन करते हैं। ये हमेशा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ गैंग के साथ खड़े होते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में आती है तो वह आतंकियों पर से मुकदमे हटाने की बात करती है।’

नोमानी ने कहा, ‘तालिबान को मुबारक हो। आपका दूर बैठा हुआ ये हिंदी मुसलमान आपको सलाम करता है, आपके गर्व और आपकी हिम्मत को सलाम करता है। आपके जज्बे को सलाम करता है। ये मंजर पूरी दुनिया ने देख लिया कि जिसने आपकी बात नहीं मानी, आपने उसे भी गले लगाया, आम माफी का ऐलान कर दिया। अगर कोई अपने इलाके से जाना चाहता था तो आपने उसे जाने दिया। पूरे देश में महिलाओं से बदसलूकी का एक भी वाक्या नहीं सामने आया। इस तरह के झूठे इल्जाम आप पर बहुत लगते रहे हैं। मजहबी तौर पर भी जोर-जबरदस्ती नहीं की गई। अब बाजार खुल गए, बच्चियां स्कूल जाती दिखाई दे रही हैं। मैं सभी को सलाम-ए-मोहब्बत भेजता हूं।’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें