युवा बसपा नेता डॉ सुनील दत्त ने सलोन विधानसभा का दौरा कर लोगों से जन संपर्क स्थापित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं

Facebook
X
WhatsApp

युवा बसपा नेता डॉ सुनील दत्त ने सलोन विधानसभा का दौरा कर लोगों से जन संपर्क स्थापित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनपद रायबरेली की सलोन विधान सभा के युवा बसपा नेता डॉ सुनील दत्त ने 1857 की अमर शहीद वीरांगना ऊदा की शहादत पर उन्हें स्मरण करते हुए सलोन, करहिया बाजार, प्यारेपुर, पारी, कमालगंज, कटेह, दरसवां आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने बसपा शासन की रीतियों और नीतियों को बताते हुए कहा कि बसपा शासन में लाखों लोगों को रोजगार मिला। भय मुक्त शासन रहा। डॉ अंबेडकर योजना के तहत गांवों का सर्वांगीण विकास हुआ। छठें वेतन आयोग की सिफारिशें उत्तर प्रदेश में अक्षरस: लागू हुईं।

इस तरह प्रदेश के सभी कर्मचारी लाभान्वित हुए। आज देश और प्रदेश की सरकारें पुरानी पेंशन योजना पर मौन हैं। बसपा पुरानी पेंशन की बहाली पर शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर उनके साथ सरोज अनिल कुमार, बलवंत सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, देशराज, संजीव कुमार यादव, रिंकू सिंह, नीरज निर्मल, मेवालाल,अजय गौतम, धर्मेन्द्र अंबेडकर आदि लोग सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर डॉ सुनील दत्त ने शहीद वीरांगना ऊदा देवी को नमन वंदन भी किया और कहा कि ऊदा देवी ने 16 नवंबर 1857 में लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह की बेगम हजरत महल के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी। स्वयं पुरुष का वेश धारण कर 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। अन्त में अंग्रेजी ‌सेना का मुकाबला करते हुए शहीद हो गई थीं।

रिपोर्ट: रामसुमेर 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें