यूक्रेन में घायल छात्र हरजोत की आज ही होगी वातन वापसी

Facebook
X
WhatsApp

युद्धरत यूक्रेन में अब भी कई छात्र मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं. यूक्रेन पर रूसी हमले में अब तक एक भारतीय छात्र की मौत भी हो चुकी है जबकि एक छात्र हरजोत सिंह हमले में बुरी तरह घायल हो गए हैं. उन्हें भारत लाने का इंतजाम किया जा रहा है. वायुसेना के विमान से उन्हें हिंडन एयरबेस पर लाया जाएगा. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक हरजोत के इलाज का खर्च भारत सरकार उठाएगा. हिंडन एयरबेस पर हरजोत के आने से लेकर एंबुलेंस में आर्मी अस्पताल तक ले जाने के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत) वी के सिंह साथ रहेंगे. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही वी के सिंह अपने घर जाएंगे।

हरजोत सिंह दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन में रहते हैं. हरजोत सिंह यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान गोलियां लगने से घायल हो गए थे. उन्हें अब भारत सरकार आज ही वतन वापस ला रही है।

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हरजोत सिंह को कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी. अफरा तफरी में उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था. अब वे सोमवार को हमारे साथ भारत पहुंच रहे हैं. आशा है घर का खाना और देखभाल के साथ शीघ्र ही स्वास्थ्य हो जाएंगे.हरजोत सिंह की मां ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई थी, कि उनके बेटे को सही सलामत जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

हरजोत को 27 फरवरी को कीव में 4 गोलियां लगी थी. जिसके बाद उन्हें कीव सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद हरजोत सिंह ने भी अपना एक वीडियो जारी करते हुए भारत सरकार से अपील की थी कि उन्हें जल्द से जल्द वतन वापस लाया जाए. उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के पास आना चाहते हैं. इसके बाद भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत उन्हें सोमवार को वतन वापस ला रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें