प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली इंवेस्टर्स समिट का शिलान्यास किया। यूपी इंवेस्ट समिट 3.0 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के आगाज के दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद देश के नामचीन उद्योगपति, योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रीगण तथा शीर्ष अफसरों को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की तरक्की में उत्तर प्रदेश के योगदान पर ही फोकस किया और यहां की युवा शक्ति में जोश भी भरा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी पावर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भारत की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति है। इस सुपर पावर के दम पर देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक शहर की आबादी 15 लाख से ऊपर की है, जो कि बड़ी संभावना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि अब हम अपने फैसले को एक वर्ष या पांच वर्ष तक सीमित नहीं रख सकते हैं। इसी कारण सबको अपनी भूमिका निभानी होगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही 21वीं सदी में भारत के विकास की गति को बढ़ाएगा। यह उत्तर प्रदेश 21वी सदी में भारत के ग्रोथ को मोमेंट देगा। बड़े भरोसे से साथ उन्होंने कहा कि अगले दस वर्ष में यह होगा आप देख लेना। उन्होंने निवेशकों से कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा करने के लिए आप सभी निवेशकों का धन्यवाद। उत्तर प्रदेश के के युवाओं की प्रतिभा, उनका संकल्प और समर्पण आपके सभी सपनों को पूरा करेगा। उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति में वो सामर्थ्य है कि आपके सपने और संकल्पों को नई उड़ान, नई ऊंचाई देगा। उत्तर प्रदेश के नौजवानों का परिश्रम, सामर्थ्य, समझ, समर्पण आपके सभी सपने, संकल्पों को सिद्ध करके रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेरेमनी हाल में बैठे देश के बड़े उद्योगपतियों तथा निवेशकों से कहा कि उत्तर प्रदेश की ही काशी का सांसद हूं, मेरा आग्रह है कि समय निकालकर मेरी काशी को देख आइए। पुरातन काशी इतनी नई नवेली हो सकती है यह यूपी सरकार के संकल्प से ही संभव है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कहा कि दुनिया आज भारत के पोटेंशियल को भी देख रही और परफार्मेंस को भी सराह रही। दुनिया अब जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही वह भारत ही है। भारत आज तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर देश है। एक राष्ट्र के रूप में यह समय साझा प्रयासों को कई गुना बढ़ाने का है। सरकार देश में अब एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इको सिस्टम का निर्माण करने में सरकार लगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सही कहा कि हम रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के मार्ग पर आगे बढ़े हैं। हमने वन नेशन से सम्बंधित योजनाओं ने सही दिशा में आगे बढ़ाया। इसी कारण आज उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास यहां से मुख्यमंत्री के साथ है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत बेहतर हुयी है। एक सांसद के रूप में मैं यहां की सक्षम ब्यूरोक्रेसी के नए मिजाज की सराहना करता हूं। यूपी के एक व्यक्ति बेहतरी भारत के हर छठे की बेहतरी है। मेरा विश्वास है कि यूपी ही देश की ट्रिलियन डालर इकोनामी को गति देगा। उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ का निवेश हजारों नए रोजगार के अवसर भी बनाएगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ हमारे नौजवानों को मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अब देश की आजादी का अमृत महोत्सव मन रहे हैं। यह अमृत काल नए लक्ष्यों के अमृत काल है। दुनिया में वैश्विक परिस्थितियां हमारे लिए नए अवसर हैं। दुनिया आज एक विश्वसनीय साथी की तलाश रहा है। दुनिया ने आज भारत की पोटेंशियल को भी देखा है। कोरोना संक्रमण काल में भी भारत रुका नही बल्कि स्पीड और तेज हो गई। आज भारत ग्लोबल रिटेल ग्रोथ में नम्बर दो पर है। 84 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश भारत भारत में आया जो एक रिकार्ड है। अब यह समय हमको अपने साझा प्रयासों को बढ़ाने का है। इसमें हर किसी को सहयोग करना देना होगा। केन्द्र की एनडीए सरकार ने आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। हम रिफार्म, परफार्म तथा ट्रांसफार्म को लेकर आगे बढ़े हैं। हमने अपने रिफार्म से भारत को एक राष्ट्र के रूप में काफी मजबूती देने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि वन नेशन वन टैक्स के रूप में जीएसटी है। इसके साथ ही वन नेशन वन ग्रिड है तो वन नेशन वन राशन कार्ड के साथ वन नेशल वन मोबिलिटी कार्ड भी है। यह प्रयास सभी प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कन्ज्यूमर देश है। 2014 में हमारे देश मे केवल मात्र साढ़े छह करोड़ ब्रॉडबैंड यूजर थे आज 78 करोड़ हो चुके हैं। 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायत ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं, आज पौने दो लाख से भी ज्यादा हो चुकी हैं। आज दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल प्रोडक्शन भारत मे हो रहा है। आज हर भारत वासी को इस पर गर्व होगा। पीएम ने कहा कि यूपी ही 21वीं सदी में भारत के विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगा। जिस प्रदेश को गंगा यमुना जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, उसे विकास से कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष दुनिया के 100 से अधिक देशों से 84 बिलियन डालर का रिकार्ड एफडीआई आया है। भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डालर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का उत्पादन करने नया रिकॉर्ड बनाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने अपने सुधारों से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है। यह प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं। उन्होंने कहा कि भारत में आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जितना जोर दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हमने बड़ी हिम्मत के साथ निर्णय लिया है, हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये 300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने लगातार दूसरे कार्यकाल के पहले ही चरण में पांच लाख लोगों को रोजगार का अवसर देने की नींव रखी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लखनऊ में यूपी इंवेस्टर्स समिट 3.0 का आगाज किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज दिन में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में 80,224 करोड़ की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिससे पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।









