यूपी का पहला कोरोना मुक्त जिला बना महोबा, CM योगी ने की तारीफ

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश का महोबा जिला अब कोरोना मुक्त हो चुका है। जिले में अब कोरोना का एक भी केस नहीं बचा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ऐलान किया था कि जिस जिले में एक हफ्ते तक कोई कोरोना संक्रमित केस नहीं आएगा, उसे कोरोना मुक्त घोषित करते हुए सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। बुंदेलखंड के जिले की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को बधाई दी है। साथ ही, ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया, ”जनपद महोबा से आज एक अच्छा समाचार प्राप्त हुआ है। आज यहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है। सभी को बधाई। संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बना रहे।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”महोबा का प्रयास अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर यहां संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनपद महोबा को मेरी शुभकामनाएं।”

सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि इस समय रोजाना 1300 से अधिक जांच हो रही हैं। जिले में पहला कोरोना केस बीते साल एक मई को मिला था। सबसे पहले जिला अस्पताल के दो कर्मचारी संक्रमित मिले थे। जिले में संक्रमितों के इलाज के लिए पनवाड़ी, चरखारी, श्रीनगर में कोविड अस्पताल बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में लोगों को कोरोना से बचने के तरीके बताए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें