यूपी : दिन दहाड़े महिला की खींची साड़ी, अलका लांबा बोलीं- योगी राज में महिलाओं का हुआ चीरहरण

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अलग-अलग मंचो से जिस राज्य में कड़ी कानून व्यवस्था का दम भरते नहीं थकते, वहीं से आज एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यूपी के लखीमपुर खेरी खेरी में सरे आम कुछ दबंग लोगों ने महिला की साड़ी उतारने का प्रसाय किया और उसके साथ मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद योगी प्रसाशन में हड़कंप मच गया है।

महिला के साथ दिनदहाड़े हुई इस बदसूलूकी से सीएम योगी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने घटना की कुछ तस्वीरें शेयर की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया, महिलाओं को पंचायतों में बराबरी का अधिकार दिया, भाजपा और मोदी-योगी राज में उन्हीं महिलाओं का चीरहरण हुआ, क्या यह है RSS का महिला सशक्तीकरण? महिला मंत्री ईरानी तेरी चुप्पी की क्या मजबूरी है?

अलका लांबा के इस ट्वीट ने जहां इस विवाद को और हवा दे दी है, वहीं विरोधियों का मुंह बंद कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ में इस मामले में सीओ, दो इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने गहनता से जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला की साड़ी खींचते आरोपी की पहचान बीजेपी सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के प्रतिनिधी के रूप में की गई है। इस घटना पर समाजावदी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए महिलाओं से बदतमीजी और हिंसा का आरोप लगाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें