यूपी पंचायत चुनाव 2021: रिक्त पदों के लिए जारी हुई अधिसूचना, 12 जून को डाले जाएंगे वोट

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के अंदर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए है। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अभी भी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। तो वहीं, कई जगह कोरोना संक्रमण या चुनवा रंजिशों की वजह से जीते हुए उम्मीदवारों की मौत हो गई, अब इन रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए अधिसूचना जारी की है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना के मुताबिक, 12 जून को मतदान करवाया जाएगा, जबकि 14 जून को मतगणना सम्पन्न होगी। हालांकि, मतदान से पहले 6 जून को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक नामांकन, शाम पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच, 7 जून को सुबह 8 से शाम 3 बजे तक नाम वापसी, शाम तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन किए जाएंगे।

एनबीटी ऑनलाइन के मुताबिक, प्रदेश में लगभग 21 हजार ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। ऐसे में खाली पड़ी सीटों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अब प्रदेश में जहां भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के पद खाली होंगे वहां पर 12 जून को मतगणना करवाई जाएगी।

बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिला अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 2 जून से सरकारी गजट में इसका प्रकाशन किया जाए। वहीं, 3 जून को सभी रिक्त पदों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जाए। बता दें कि इन रिक्त पदों में सबसे ज्यादा पद ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें