यूपी : बिना मास्क लगाए चालान करने वाले दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर,वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के बिजनौर में एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बिना मास्क लगाए चालान करने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। एसपी ने इस मामले में जांच कराई थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह पूरा मामला बिजनौर शहर की जाटान पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा मनोज कुमार दो दिन पूर्व बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के चालान कर रहे थे। इस दौरान दरोगा मनोज ने बिना मास्क लगाने वाले एक युवक का चालान कर दिया था।

इस युवक ने देखा कि दरोगा ने खुद भी मास्क नहीं लगाया है, जबकि दरोगा के पास में खड़े दो पुलिसकर्मी मास्क लगाए थे। युवक ने दरोगा की बिना मास्क लगाए चालान काटने की मोबाइल से वीडियो बनाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डाॅ.धर्मवीर सिंह ने इस मामले की जांच कराई। इसके बाद दरोगा मनोज कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के मुुताबिक इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना काल में बिना मास्क के रहने की किसी को भी इजाजत नहीं है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें