यूपी में का बा, यूपी में बुलडोजर बाबा’, पीएम मोदी-सीएम योगी ने गिनाए जीत के कारण

Facebook
X
WhatsApp

यूपी की गद्दी पर एक बार फिर भाजपा ने कब्‍जा कर लिया है, लेकिन पार्टी के लिए यह राह कतई आसान नहीं थी. दरअसल राज्‍य में 37 साल बाद किसी दल ने फिर से सत्‍ता हासिल की है. भाजपा ने इस बार 273 सीटों पर परचम लहराया है. यही नहीं, भाजपा की इस जीत को पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी ने मुमकिन बनाया है. हालांकि विपक्ष ने चुनाव के दौरान महंगाई, किसान, बेरोजगारी और आवारा पशुओं जैसे कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा था. वहीं, भाजपा की जीत के बाद यूपी की राजनीति में बुलडोजर ज्‍यादा चर्चा में आ गया है. वहीं, इस वक्‍त सोशल मीडिया पर यूपी में का बा, यूपी में बुलडोजर बाबा चर्चा में है.

बहरहाल, भाजपा की जीत के कई फैक्‍टर बताए जा रहे हैं, जिसमें सबसे अहम है यूपी की आधी आबादी यानी महिलाओं का जोरदार साथ मिलना. यही नहीं, सीएम योगी ने भी भाजपा की जीत के बाद लखनऊ कार्यालय पर जीत का जश्‍न मनाने के बाद कहा कि इस जीत में महिलाओं का बड़ा योगदान है. आधी आबादी ने आगे आकर बीजेपी के लिए वोट किया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली में भाजपा के जश्‍न के दौरान कहा,’ हमारा सौभाग्य है कि जहां बहनों, माताओं और बेटियों ने पुरुषों के मुकाबले के ज्यादा वोट किए, वहां बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. यूपी की इस जीत महिलाएं सारथी हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस बार 2022 में चौथी बार भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया है. साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता ने लगातार अपना आशीर्वाद दिया है. 2014 लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल हुई थी, 2017 में प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया था. 2019 में जनता ने फिर से लोकसभा में आशीर्वाद दिया था. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है. अब रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है. काम करोगे, जनता के बीच में जाओगे और जनता का आशीर्वाद लोगे. आज विकास की राजनीति है, महिला सशक्तिकरण, किसानों का सशक्तिकरण की राजनीति है.

पीएम ने दिया ये बड़ा संदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली में चार राज्‍यों में जीत का जश्‍न मनाते हुए कहा कि आज उत्साह और उत्सव का दिन है. मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं. उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. विशेष रूप से हमारी माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस तरह से BJP का समर्थन किया वह अपने आप में बड़ा संदेश है. चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है. मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें