यूपी में कोविड प्रोटोकॉल के साथ फिर खुले स्कूल, बच्चों को चॉकलेट देकर फूलों से किया गया स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पिछले 4 महीने से बंद पड़े स्कूल एक बार फिर खुल गए हैं। राज्य में सोमवार से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोल दिया गया है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है।

राजधानी लखनऊ में स्कूल में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं का फूलों से स्वागत किया गया। लखनऊ में कानपुर रोड स्थित अवध कॉलेजिएट में शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया। सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं प्रारंभ हुई। इंदिरा नगर के आरएलबी स्कूल में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए क्लासेस शुरू कराई गईं।

बता दें, प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के बाद योगी सरकार ने स्कूल-कॉलेज फिर से खोलने का फैसला लिया था। सरकार के निर्देश के बाद 16 अगस्त से कोविड प्रोटोकॉल के साथ चार महीने बाद 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्टयूट्स खोल दिया गया है। हालांकि, अभी हर सेशन में केवल 50 प्रतिशत छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी गई है।

गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर में भी स्कूल खोल दिए गए हैं। यहां भीथर्मल स्क्रिनिंग के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन के साथ छात्र छात्राओं को कक्षा में बैठाया गया है।

ताजनगरी आगरा में भी 9वीं से 11वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ताली भी बजाई गई। 50 फीसदी क्षमता के साथ बच्चों को स्कूलों में बुलाया गया है। स्कूल में बच्चों को मास्क जरूर लगाना है। साथ ही हाथों को भी सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें