ईद से पहले आज अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी.है. लाउडस्पीकर विवाद से उपजे हालात को देखते हुए देश भर के कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की गई है. विवाद को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है. इसके साथ ही मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की है कि वे सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ें और पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें. यूपी में पुलिस- प्रशासन के द्वारा कुछ एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके मुताबिक सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नही दी गई है. लोगों से अपील की गई है कि वो नमाज सड़क पर ना
यूपी में जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, अलविदा जुमे की नमाज कहीं भी सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी. लोगों से अपने घरों में या मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है. इसके साथ ही मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज भी मानकों के अनुसार रखने की सलाह दी गई है. ये पहला मौका है जब बाकायदा मुस्लिम धर्मगुरु सामने आकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग सड़कों पर नमाज न रामनवमी के दौरान खरगोन में हुई हिंसा के बाद से वहां अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस तनाव के बीच आज अलविदा जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान घुड़सवार दस्ते के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा. हिंसा के 20 दिन गुजर जाने के बाद भी खरगोन में रात का कर्फ़्यू जारी है. वहीं दिन में भी सुबह 8 बजे से शाम 5 तक ही छूट दी गई है. यहां के एसपी रोहित काशवनी ने बताया कि इलाके में अब भी किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की मनाही है. लिहाजा लोगों को घरों से ही नमाज पढ़ने को कहा गया है.









