यूपी: युवक ने आवारा कुत्ते के साथ की क्रूरता, पूंछ पकड़कर घुमाया और फिर फेंक दिया, वीडियो वयरल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान कस्बे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आवारा कुत्ते के साथ बर्बरता की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, जुनैद खान नाम के युवक ने एक आवारा कुत्ते को पूंछ पकड़कर घुमाया, फिर उसे फेंक दिया। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पता चला है कि वीडियो में आरोपी जुनैद खान है। इस पर सिपाही की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें