यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का अंतिम दिन आज, सदन को संबोधित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का मंगलवार को आठवां और अंतिम दिन है। विधान भवन के मंडप में सीएम योगी आदित्यनाथ आज सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान हंगामा भी होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने को भी कहा है।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। विधानसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के बाद आज नेता सदन यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल हंगामा भी कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी आज अपने सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। विधानसभा में मंगलवार को कार्यवाही 11 बजे से प्रारंभ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा में बजट पर अपना बात रखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पास को करने की कार्यवाही होगी। इस दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को सदन में रहने के निर्देश हैं। माना जा रहा है कि विपक्ष की ओर से बजट में कटौती का प्रस्ताव लाया जाएगा। इस दौरान हंगामा के साथ ही विपक्ष विभिन्न मदों को अनावश्यक बताकर शून्य करने को कहेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें