यूपी विधानसभा का ऐतिहासिक दिन, सदन का बदला-बदला नजारा, जानें ऐसा क्यों

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा का आज ऐतिहासिक दिन है। सदन का नजारा बदला हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आज नई शुरुआत हुई। आजादी के 75 साल में पहली बार एक दिन सदन महिलाओं के लिए रखा गया। महिला सशक्तिकरण के लिये यह सदन समर्पित है। पूरे देश की नजर आज इस सदन पर है। मुख्यमंत्री जी ने इसमें पहल की। उनके लिए उनका बहुत आभार है। कुछ लोगों ने कहा कि यह पहल गलत है। हम उन सदस्यों का नाम नहीं लेंगे। हमने उनसे कहा यह गलत पहल होने दो।

नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी विधानमंडल आज नई शुरुआत कर रहा है। वास्तव में यह काम बहुत पहले होना चाहिये था। मां के समान कोई छाया नहीं है। कोई सहारा नहीं। यह भाव महिला सशक्तिकरण के प्रति भी होना चाहिए। भारत में महिला मताधिकार कई देशों के मुकाबले बहुत पहले दे दिया था। भारत जिस वैवाहिक परम्परा को अपनाया वह वैवाहिक सूत्र एक महिला ने रचा। शकुंतला, दमयन्ती, अनसूया, सीता, रुक्मिणी, द्रौपदी, अहिल्या, गार्गी, अपाला से लेकर रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिलाओं ने गौरान्वित किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें