यूपी: साड़ी खरीदने को लगी थी भीड़, अचानक शोरूम में लगी भीषण आग; 2 की मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर में पब्लिक साड़ी सेंटर और उसकी पांच मंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और सात लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया. आग लगने की इस घटना से कम से कम 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. औरैया की अपर जिलाधिकारी श्रीमती रेखा एस चौहान ने आग लगने से दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आग की विभीषिका के बाद प्रशासन ने भरसक प्रयास कर सात लोगों को बचा लिया लेकिन दो लोग फंस गये. उनको भी निकाला गया लेकिन वो बेहोश हो गये. अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

आगजनी की इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की ओर से गहनता से जांच कर जा रही है. इस संदर्भ मे एक जांच कमेटी का भी गठन कर दिया गया है. आग लगने से साड़ी सेंटर के मालिक का भतीजा 16 वर्षीय प्रणव उर्फ जानू और कर्मचारी 32 वर्षीय कल्लू दुबे की मौत हो गई. आग की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि आग को काबू करने के लिए पुलिस की दमकल की गाड़ियों के अलावा एनटीपीसी और पेट्रोकैमिकल संस्थान की दस गाड़ियों को लगाया गया था।

दरअसल, फफूंद चौराहा स्थित पब्लिक परम रेडिमेड गारमेंट्स व साड़ी शोरूम की पांच मंजिला इमारत के दूसरे व तीसरे माले में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई. इसके बाद खरीददारी कर रहे ग्राहकों व वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. चीख पुकार मचने पर भीड़ एकत्र हो गई. दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ यादव का कहना है कि जानकारी मिलते ही बचाव कार्यों को शुरू करा दिया गया था. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पीड़ित के मुताबिक तकरीबन 50 लाख की क्षति पहुंची है. पूरे मामले को संज्ञान में लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू की है. शोरूम के तीसरे माले पर आवास बना है. शोरूम में अग्निशमन बचाव के उपकरण थे कि नहीं, यह जांच का विषय है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ओर से इस बिंदु पर भी जांच शुरू करा दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें