यूपी : स्टेज पर बेहोश हुई दुल्हन तो दूल्हे ने किया शादी से इनकार,जाने क्या है पूरा मामला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दुल्हन पर बुरी साया आने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, दुल्हन स्टेज पर जयमाला के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी। दुल्हन के बेहोश होकर गिरने पर दूल्हे के बहनोई ने अफवाह भी उड़ा दी कि इस लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। जिसके बाद दूल्हा बोला कि कुछ भी हो जाए इस लड़की से शादी नहीं करूंगा और मौका पाकर दूल्हा व बराती भाग गए।

वहीं, वधूपक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस जाने की बात कही। दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। बता दें कि मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया कन्नौज जिले के सिकंदरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बुधवार रात को बारात लेकर आए थे। दुल्हन के घर में खुशियों का माहौल था। वरमाला के दौरान भीषण गर्मी व प्यास के चलते दुल्हन को अचानक चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

यह नजारा देकखर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठे। बोले पागल, बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। मुझे तो पहले ही खबर थी कि इस लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। जिसके बाद दूल्हा बोला कि कुछ भी हो जाए इस लड़की से शादी नहीं करूंगा।मौका पाकर दूल्हा व बराती भाग गए। बरात लौटने की खबर जबदुल्हन के परिजनों को लगी तो उन्होंने 112 नंबर डायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना पत्र थाने में देने को कहा।

दुल्हन के पिता गिरीशचंद कठेरिया का कहना है कि दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर बारात वापस लेकर लौटे है। उसने बेटी को दहेज में टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, बाइक, बेड आदि सामान की व्यवस्था की थी। लेकिन शादी वाले ही दिन लड़के के परिजन अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बारात लौट गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें