योगी आदित्यनाथ के बड़े फैन हैं यामीन सिद्दीकी, सीने पर गुदवाया उनका टैटू

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदाज सबसे जुदा हैं। उनका सत्ता को चलाने का तरीका और शैली सभी वर्गों के लोगों को आकर्षित करती है। खासकर युवाओं में तो उनकी स्वीकार्यता काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे ही एक उदाहरण हैं 23 साल के यामीन सिद्दीकी। उन्होंने तो अपने सीने पर योगी आदित्यनाथ का टैटू ही गुदवा लिया है।
एटा जिले के अलीगंज तहसील के कस्बा सराय अगहत के रहने वाले यामीन सिद्दीकी इस समय खूब चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सीने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का टैटू वाला फोटो पोस्ट किया है, जिस पर खूब कमेंट मिल रहे हैं। यामीन सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर टैटू गुदवाया था।

फुटवियर का कारोबार करने वाले यामीन सिद्दीकी उनकी कार्यशैली पर फिदा है। कभी सपा का झंडा उठाने वाले यामीन ने सीने पर योगी का टैटू गुदवा रखा है। वह कहते हैं बाबा अच्छा काम कर रहे हैं। वे अपराधियों से गरीबों को बचा रहे हैं। उसकी स्थानीय सपा नेताओं से खूब नजदीकी रही हैं, विधानसभा चुनाव में सपा के लिए वोट भी मांगे थे, मगर अब योगी का फैन है। यामीन का कहना है, बाबा का काम करने का तरीका अलग है। वे गुंडागर्दी के खिलाफ एक्शन लेने से नहीं हिचकते। इसीलिए मैंने बाबा को सीने पर लगा लिया है।

यामीन के फेसबुक पेज पर गैंगस्टर मामले में जेल गए अलीगंज के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव के साथ फोटो भी है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के ऐसे फोटो भी हैं, जिनमें यामीन सपा नेताओं का सम्मान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में वह सपा नेताओं को मुकुट पहनाते दिखाई दे रहे हैं।

यामीन ने बताया कि मुख्यमंत्री की नीतियां उसे पसंद हैं। इन नीतियों को धर्म और मजहब से नहीं जोड़ना चाहिए। वे सबके लिए काम कर रहे हैं। उनकी दीवानगी मुख्यमंत्री के प्रति इतनी बढ़ती चली गई कि योगी के जन्मदिन (5 जून) पर उन्हें विशेष उपहार देने के लिए अपने सीने पर उनका टैटू गुदवा लिया।
यामीन की मुलाकात अभी तक यूपी के मुख्यमंत्री से नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में यामीन योगी से मिलकर टैटू दिखाना चाहते हैं। अपने शरीर पर सीएम योगी का टैटू गुदवाने के बाद जब यह बात उनके मुस्लिम दोस्तों को पता चली तो उन्होंने इसकी आलोचना की, लेकिन यामीन ने इसे दरकिनार कर दिया।

यामीन की मानें तो जब से योगी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी है, तब से प्रदेश की तस्वीर बदल गई। योगी सरकार की योजना सभी गरीबों के लिए समान है। कभी किसी से भेदभाव नहीं किया गया। हिंदू हो या मुस्लिम, योजनाओं का लाभ सभी को बराबर मिला।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें