योगी आदित्यनाथ ने सभी जीते हुए विधायकों को दी बधाई

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी के 255 विधायक जीते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत के रंग में सराबोर हैं. उन्होंने इस चुनाव में जीते सभी विधायकों को बधाई दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में लिखा है ,”उप्र विधानसभा चुनाव में नव निर्वाचित सभी विधान सभा सदस्यों को हार्दिक बधाई.विश्वास है कि आप सभी का आचरण सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेगा और आप सभी जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अंत्योदय के संकल्प को पूरित करने में सहयोगी सिद्ध होंग.

बीते गुरुवार को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ इतिहास रचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता-जनार्दन का अभिनन्दन किया था. मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनताने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद को तिलांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोककल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है.यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें