भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता की वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कारण योगी आदित्यानाथ को फिर से वहां का मुख्यमंत्री बनाने के लिए देश भर में भाजपा कार्यकर्ता यूपी पहुंच रहे हैं। बिहार के भागलपुर जिले से भाजपा नेत्री डॉ प्रीति शेखर वहां पहुंची।
उनके साथ महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माला सिंह, महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता मिश्रा, भाजपा विजय मित्रा मंडल की मंत्री सुनिधि मिश्रा, दुर्गावती देवी, भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी दास शामिल हैं। डॉ प्रीति शेखर भागलपुर में तेजतर्रार युवा नेत्री हैं। यहां की वार्ड पार्षद हैं। भागलपुर नगर निगम की उपमहापौर भी रह चुकी हैं। दशकों से भाजपा से जुड़ी हैं। विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए अभी वे बिहार प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति सदस्य हैं।
डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस बार फिर कमल खिलेगा। लोगों के जुवां पर योगी आदित्यानाथ का नाम है। कोरोना काल में उन्होंने पूरे देश में बेहतर कार्य किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य की भी यहां खूब तारीफ हो रही है। इसलिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी की जोड़ी कायम रहेगी।डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि अभी वे कानपुर में हैं। भाजपा संगठन में उन्हें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाया है। भागलपुर की टीम अभी फतेहपुर जिले में है। इस जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। डॉ प्रीति शेखर को फतेहपुर सदर की जिम्मेदारी दी है। यहां वे आज भाजपा विधायक विक्रम सिंह से मिले। हालांकि अभी यहां भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।डॉ प्रीति शेखर ने बैठकें की। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिली। वे यहां महिला शक्ति महासंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहीं हैं। कहा कि वे दो सप्ताह यहां रहेंगी। बूथ स्तर तक का कार्य देखेंगी। महिलाओं से बातचीत होगी। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यहां आने से ऐसा लग रहा है कि लोगों ने एक बार फिर भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है।बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंन्द्र 26 दिसंबर 2021 से ही उत्तर प्रदेश में कैंप कर रहे हैं। वे अभी बनारस लोकसभा के कैंट विधानसभा में हैं। इस विधानसभा के वे प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि बनारस लोकसभा के अंतर्गत सात विधानसभा सीट है। सभी सीटों से भाजपा की जीत होगी। यहां सात मार्च को चुनाव है। पांच मार्च को वे यहां से बिहार के लिए निकल जाएंगे। यूपी में इस बार भी योगी आदित्यानाथ की वापसी होगी। विपक्षी दल के प्रत्याशियों का जमानत यहां जब्त हो जाएगा।बैठक में विधायक ई कुमार शैलेंद्र के अलावा मंडल प्रभारी अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, उर्मिला मिश्रा, सीता सिंह, शिला सिंह, सीता गुप्ता, मिनी श्रीवास्तव, संध्या सिंह, अनीता गुप्ता, रत्ना द्विवेदी, मोती पटेल, अमरनाथ पटेल, विजय वर्मा, प्रदीप पांडे, देवी लाल प्रजापति, आलोक शर्मा, रत्नेश्वर मोदनवाल, अशोक सोनकर, राकेश मोहन दीक्षित, कविंद्र नारायण सिंह, मेवा लाल, ललन पटेल, शशांक प्रजापति, अभय कुमार सिंह, सुमित मिश्रा, कुलदीप कश्यप, विवेक पारीक, जितेंद्र पटेल, प्रभात गुप्ता, आनंद मोहन सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, सक्षम पटेल, कुणाल पांडे, सतीश राजभर, आनंद चौहान, कृष्णा श्रीवास्तव और कमल चौरसिया आदि उपस्थित थे।









