आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाने लगी है। तो वहीं, धर्म की सियासत ने भी जोर पकड़ लिया है। पार्टी नेताओं की तरफ से समीकिरण को साधते हुए बयान दिए जा रहे है। इसी कड़ी में योगी सरकार के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया है। ये बयान उन्होंने अलीगढ़ जिले में दिया है।
राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा, ‘अगर भगवान ने कभी मुझे मौका दिया, तो पूरे देश के मदरसे बंद कर दूंगा। मदरसे जो है आतंकियों के अड्डे हैं, जहां आतंकियों को प्रशिक्षित (ट्रेनिंग) किया जाता है। क्योंकि यहां से जो आदमी निकलता है वो आतंकवादी बन जाता है, उनकी सोच आतंक की होती है।’ मंत्री ने कहा कि हमें इस देश से पूरी तरह से आतंकवाद खत्म करना है।
राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकवाद के चेहरे को रौंदना है और सांप को खत्म करना है तो जैसे सांप के फन को कूचला जाता है वैसे ही हम आतंकवाद को कुचल देंगे। कहा कि कभी यूपी में 250 मदरसे थे और आज 22000 हजार मदरसे स्थापित हो चुके हैं। मदरसे में केवल और केवल आतंकवादी पैदा होते है।
मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि एएमयू के छात्र रहे आतंकी मन्नान वानी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह यहां से पढ़ाई करने वाला आतंकी था और मदरसे से बाहर आकर वह यहां पढ़ाई करने को पहुंचा था। मदरसे से जितने भी लोग बाहर आते हैं वह आतंकी होते हैं। यही नहीं मदरसे में पढ़ने वाले सभी लोग आईएसआई के एजेंट हैं।
कहा कि देश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार को इन मदरसों को नष्ट कर देना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा कि केरल सरकार को भंग किया जाना चाहिए और वहां पर राष्ट्रपति शासन तुरंत लगाया जाना चाहिए।









