रणबीर कपूर के साथ मंदिर के बाहर भक्ति में लीन नजर आईं आलिया भट्ट, माथे पर तिलक और माला पहने शेयर की फोटो

Facebook
X
WhatsApp

आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फ‍िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले पार्ट की शूट‍िंग आख‍िरकार पूरी हो गई है. इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस ब्रह्मास्त्र से आल‍िया और रणबीर के महज एक लुक को तरस गए थे. अब चार साल बाद फिल्म के पहले पार्ट की शूट‍िंग खत्म हुई है. आल‍िया भट्ट ने बनारस के घाट पर फ‍िल्माए ब्रह्मास्त्र के फ‍िल्म रैप का वीड‍ियो शेयर कर यह गुडन्यूज दी है. उन्होंने लिखा- ‘हमने 2018 में फिल्म की शूट‍िंग शुरू की थी. और अब  आख‍िरकार ब्रह्मास्त्र (पार्ट 1) पूरी हो गई है!! मैं ये बात कब से कहने का इंतजार कर रही थी. थ‍िएटर्स में मिलते हैं 9 सितंबर 2022 को.

इसी के साथ आल‍िया ने वाराणसी से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और को-स्टार रणबीर कपूर के साथ काशी विश्वनाथ मंद‍िर के दर्शन क‍िए. उन्होंने वाराणसी के गंगा घाट में शूट खत्म करने के बाद मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया. टीम ने बाबा विश्वनाथ से फिल्म की सफलता की कामना है. आलिया ने सोशल मीड‍िया पर ये तस्वीरें साझा की है

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं ब्रह्मास्त्र में आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म से दोनों का लुक और टीजर पहले ही सामने आ चुका है. अब तो लोग फ‍िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ब्रह्मास्त्र में आल‍िया और रणबीर के अलावा अम‍िताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़‍िया भी नजर आएंगे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें