राकेश टिकैत का बड़ा बयान, दो दिन छुट्टी रखें किसान, जानें क्यों ?

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है. 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा दावा करते हुए किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा कि मतगणना में फर्जीवाड़ा हो सकता है. इसको रोकने के लिए किसानों को तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मतगणना में गड़बड़ी की आशंका है, ये गिनती में गड़बड़ करेंगे, ये हारे हुए उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देंगे. इसलिए जनता को निगाह रखनी होगी. किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी पहुंचे थे. यहां वोटिंग सेंटर के पास बातचीत में उन्होंने कहा कि हमने वोट दे रखी है. हम तो यहां अपनी वोट देखने आए हैं कि वो कहां बंद हैं. इधर सब्जी मंडी है, उसे देखने आए हैं कि उसकी क्या हालत है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की है कि किसान दो दिन अपनी छुट्टी रखें. अपनी निगाह रखें. उन्होंने कहा कि दो दिन गन्ना किसानों को ज्यादा पर्चियां आएंगी. बिजली भी ठीक-ठाक रहेगी. लेकिन किसानों को ट्रैक्टर लेकर इधर भी निगाह रखनी चाहिए. जिला पंचायत में सरकार ने गड़बड़ की थी, इसमें भी गड़बड़ी हो सकती है.

टिकैत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हार जीत किसी की भी हो सकती है, सभा शांति रखें. कोई जुलुस ना निकाले, बल्कि सीधे शांतिपूर्वक तरीके से अपने घर जाएं. बता दें कि यूपी में आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है. अब 10 मार्च को नतीजे आएंगे. यूपी के साथ पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा के भी नतीजे आएंगे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें