राघोपुर गांव में संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा हुई स्थापित

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली:  बछरावां थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जो की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग कर हिस्सेदारी ली। डॉ. अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश में हिंदू महार जाति में हुआ था। उन्हें समाज में हर तरफ से भारी भेदभाव का सामना करना पड़ा। इस अंबेडकर प्रतिमा के अध्यक्ष पवन मौर्य कहां की बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज के नेता थे। जिन्होंने किसी भी जाति धर्म मजहब करना देखते हुए भारत का ऐसा संविधान बनाया कि सभी लोगों को लाभ पहुंचे। इस मौके पर अध्यक्ष पवन मौर्या, उपाध्यक्ष औसान दास, आशीष घुरौना, रामसेवक, ओम प्रकाश रिंकू उमाकांत, सुखलाल, शैलेंद्र गौतम, शीतला प्रसाद यादव, विमलेश यादव, जगदीश यादव, शिनारायण, सोनू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें