राजस्थान के भरतपुर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है पीड़िता के परिजन ने भरतपुर के बयाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 वर्षीय बच्ची 24 जुलाई की शाम 7 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में से दो युवक उसका अपहरण करके गांव से दूर जंगल में ले गए।
वहां दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गए। नाबालिग पूरी रात कुएं में चिल्लाती रही, लेकिन रात होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। सुबह कुछ लोग जंगलों की तरफ गए। तब कुएं में देखा तो बालिका चिल्ला रही थी। लोगों ने बालिका को बाहर निकाला और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इस मामले पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
Post Views: 5









