उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर ट्रक और वैन में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत 5 की मौत हो गई। वहीं, शनिवार दोपहर को हुए हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।
यह हादसा रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शाहबाद जीरो प्वाइंट के पास हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक , ट्रक में आम लदा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर घटना स्थल से फरार हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामपुर का कहना है कि मृतकों की संख्या 5 हो गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी में रखवा दिया गया हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। अभी तक किसी भी मृतक की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीएम चालक फरार है।









