रामपुर में बवाल, बाइक सवार कावड़िए की मौत से गुस्साए लोगों ने बरेली के शिव भक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली फूंकी

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर रामपुर में सोमवार की सुबह बवाल हो गया। दरअसल, बाइक सवार कावड़िए की ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मौत हो गई।
ट्राली में भी कांवड़िये सवार थे, जो बरेली जा रहे थे। रामपुर के कांवड़ियों ने बरेली के शिव भक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली फूंक दी। रामपुर के जगतपुर गांव के कांवड़ियों का जत्था सोमवार सुबह रठौंडा शिव मंदिर जा रहा था, जबकि उनके आगे बरेली जिले के कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर ट्राली में था।
इनकी ट्राली से टकराकर जगतपुर के बाइक सवार वेद प्रकाश की मौत हो गई। इससे गुस्साए जगतपुर के कांवड़ियों ने बरेली के शिव भक्तों के डीजे और ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। आग लगते ही बरेली के कांवड़िए भाग गए।

बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए शिव भक्तों को शांत कराया। इस दौरान हाइवे पर अफरा-तफरी मची रही।
रविवार की साप्ताहिक बाजार में खुले में मीट बेचा जा रहा था। सावन माह के चलते खुले में मीट बेचने पर प्रतिबंध है। इसके चलते सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीट कारोबारियों को फटकार लगाकर दुकानें बंद कराईं। सावन के महीने में शासन द्वारा मीट विक्रेताओं के लिए निर्देश दिए गए है कि कहीं भी खुले में मीट की बिक्री न की जाए।

इसको लेकर प्रशासन ने पूर्व में सभी थानों में मीट विक्रेताओं के साथ बैठक की थी। उस बैठक में समझाया गया था कि सावन के महीने में कहीं भी खुले में मीट की दुकानें न लगाएं, लेकिन रविवार स्थित साप्ताहिक बाजार में खुले में मीट की दुकानें लगाई गई थी इसकी सूचना स्वार पुलिस को लगी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मीट की दुकानों को बंद कराया।

इसके साथ ही हिदायत दी अगर अब दिए गए निर्देशों के अनुरूप दुकानें लगाई गईं ताे सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। इस दौरान अवैध तरीके से चला रहे मीट के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें