रायबरेली : अपना दल (एस) के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  कस्बे के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दउवा गेस्ट हाउस के प्रांगण में अपना दल (एस) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एवं शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बछरावां विधानसभा 177 से अपना दल (एस) के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत ने विधिपूर्वक गणेश गौरी नवग्रह इत्यादि देवताओं का स्मरण एवं हवन पूजन कर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल एवं अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकरकार्यालय का उद्घाटन किया।

2 315

इस मौके पर डॉक्टर मारुति मिश्रा, आशू मिश्रा, मयंक रंजन द्विवेदी, मनोज कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अखिलेश कुमार, मानसिंह, शुगर बहादुर सिंह, सतीश तिवारी, हरेकृष्ण पांडे, रोहित सोनी, गोपाल अवस्थी, हरिओम सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं अपना दल (यस) के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें