रायबरेली : एसजेएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह तथा प्रधानाचार्य आशा सिंह उपस्थित रहीं बताते चलें कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध तंत्र द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर किया गया तथा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक एवं स्फूर्ति से भरे हुए कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिससे वहां उपस्थित शिक्षक गण वा अभिभावकों छात्र छात्राओं का नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मन मोह लिया तथा उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया

विद्यालय के प्रबंधक द्वारा वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में विद्यालय में संचालित सभी कक्षाओं से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा प्रधानाचार्य द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के बच्चों को पोजीशन होल्डर बेस्ट बाइक सर्टिफिकेट मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है, मेहनत से ही सब कुछ संभव है,

वहां उपस्थित अभिभावकों को प्रबंधक द्वारा विद्यालय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई तथा नए नियमों से अवगत कराते हुए कहा गया कि बच्चों में बहुत हुनर है, पर उसे तराशने की जरूरत है, इसके लिए उन्हें ऐसे शिक्षक की जरूरत है, जो पूरी मेहनत के साथ ईमानदारी से शिक्षा प्रदान करें साथ ही उपस्थित अभिभावकों व सम्मानित छात्र छात्राओं को होली की बधाई भी दी गई इस मौके पर प्रबंधक अग्रज सिंह व प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह प्रधानाचार्य आशा सिंह एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं

 

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें