रायबरेली के खिलाड़ियों ने जमाया मेडलो पर कब्जा

Facebook
X
WhatsApp

सहारनपुर के भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई बीसवीं प्रदेश स्तर दो दिवसीय चैंपियनशिप में कई जिलों ने प्रतिभाग किया एवं किक बॉक्सिंग खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी जिलों के खिलाड़ियों ने अपने नाम पदक किए जिसमें रायबरेली से प्रतिभाग करने वाली संध्या भारती ,इंद्रजीत ,ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया वही रजत पदक राजीव रंजन और कांस्य पदक सुमित कुमार के नाम रहा रायबरेली से निर्णायक की भूमिका में अभिषेक वर्मा एवं अभिषेक कुमार का सहयोग रहा

1 38

उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे रायबरेली महासचिव सौरभ कुमार ने बताया कि इन सभी बच्चों ने जमकर मेहनत की एवं पसीना बहाया उनकी मेहनत रंग लाई एवं भविष्य में यह खिलाड़ी रायबरेली जनपद के साथ साथ अपने मां बाप का भी नाम रोशन करेंगे सभी जीते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी इस मौके पर योद्धा मार्शल आर्ट क्लब के अध्यक्ष शिवलाल, खिलाड़ी आशु आर्यन सोनी, प्रांशु ,नेहा, उर्वशी, हिमांशु ,अनुज ,श्रेयांश, वायु प्रताप सिंह ,रुद्रांश प्रताप, आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें