रायबरेली: कोड़रा स्थित गौशाला में नहीं रुक रहा गोवंशों की मौत का सिलसिला

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली- निराश्रित गोवंश स्थल कोडरा सरेनी में सीडीओ नेजब जांच की तो पोल खुल गई। सरेनी ब्लाक से पांच किलोमीटर दूर स्थित कोड़रा गौशाला में गोवंश की लगातार मौत हो रही है। जब आज जिला के सीडीओ का दौरा हुआ तो पंद्रह जानवर मृत पाये गए। रात में सभी जानवर खुले आसमान के नीचे ऐसी भीषण ठंड रहने को मजबूत हैं। गौशाला प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि हमारी क्षमता से अधिक मवेशी गौशाला में है। जिससे छाया की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि यहां डेढ़ सौ जानवरों की ही व्यवस्था है। जबकि हमारे यहां आज की तारीख में 452 मवेशी हैं। जिसमें चारा एवं अलाव की व्यवस्था ग्राम प्रधान द्वारा की गई है। सीडीओ के साथ तहसीलदार ज्ञान प्रकाश, बीडियो आशीष सिंह, सेक्रेटरी विद्यासागर, ग्राम प्रधान रामबली, रोजगार सेवक अजीत यादव प्रमुख रूप से रहे। सीडीओ ने उपखंड अधिकारी आशीष और सचिव विद्यासागर को फटकार लगाते हुए आदेश दिया कि गौशाला में उचित व्यवस्था कराई जाए। चारा और छाया की समस्या का प्रबंध किया जाए। गौशाला बाउंड्री के ऊपर एंगल से तार बांधे जाए और इस काम को तत्काल किया जाए। गौशाला में मिट्टी भराई का भी काम आज ही शुरू किया गया। सभी अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल देखा जा रहा है। काम को बहुत तेजी से किया जा रहा है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें