रायबरेली : क्षेत्र में जनसंपर्क कर बसपा प्रत्याशी ने अपने पक्ष में मतदान करने की लोगों से किया अपील

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली :  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में जन संपर्क करके आम जनमानस से 23 फरवरी को बैलट पेपर के पहले खाने पर हाथी पर बटन दबाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील गत 14 वर्षों से आम जनमानस की सेवा कर रही है। वहीं इसके साथ ही साथ बछरावां विधानसभा क्षेत्र में गत 4 वर्षों से लगातार समाज सेवा करके आम जनमानस में अपनी पैठ बना चुकी है। कोरोना काल के कठिन समय में जब सत्ता पक्ष हाथ पर हाथ रखे हुए बैठा था। तब राहगीरों, बेसहारा व निर्धन लोगों के लिए कम्युनिटी किचन बछरावां के किदवई पार्क में आरंभ कर कर लोगों का सहयोग किया था। उनके इस सहयोग को आम जनमानस आज भी याद करता है। लगातार 4 वर्षों से संपूर्ण विधानसभा में लोगों के सुख-दुख में शरीक होकर निरंतर समाज सेवा कर रही हैं। लगभग संपूर्ण विधानसभा के लोग उन से भलीभांति परिचित हैं उनकी कार्यशैली व समाज सेवा की सराहना भी करते हैं। जनसंपर्क के दौरान लोग मतदान में पूरा समर्थन व सहयोग कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान आज प्रमुख गांव गुमांवा,बारखंडी नाथ , बदावर, गुमानसिंह का पुरवा, दरीयांवा का पुरवा, सुखदीन का पुरवा सहित अन्य ग्रामसभाओं मेंका सघन दौरा कर कर मतदान करने की अपील की गई इस मौके पर जिलाकोषाध्यक्ष पारथ द्विवेदी, सत्रोहन मौर्या, विनोद कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, रोहित कुमार, रोहित गौतम, रामबरन पासी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें