रायबरेली : बछरावां का पावर हाउस खाला जी का घर बना हुआ है जब मन हो तब ड्यूटी पर आओ जब मन हो तब ड्यूटी से चले जाओ। मामला पावर हाउस के ही जिम्मेदार जेई सैनी का है

यह अपने कानून स्वयं के चला रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12:00 बजे के लगभग इनका पावर हाउस में आगमन होता है व लगभग 5:00 बजे प्रस्थान हो जाता है।

क्या इनके आवागमन का यही समय है कैसे विद्युत संबंधी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से क्षेत्र में संचालित हो पाएंगी व आम जनमानस की समस्याओं को कौन निपटारा करेगा। जब जेई महोदय ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके मातहत कर्मचारियों से कैसे उम्मीद की जा सकती है।

इस संबंध में संवाददाता ने जब एक्स ई एन महोदय से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मैं इसकी जांच करके कार्यवाही सुनिश्चित कराता हूं।

रिपोर्ट : राम सुमेर
Post Views: 2









