रायबरेली : गैस सिलेंडर के फटने से, गरीब का आशियाना जलकर हुआ खाक

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत रालपुर पूरे रक्खा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह लगभग 11:00 बजे रामकुमार की पत्नी खाना बना रही थी और अचानक गैस सिलेंडर फट गया जिसमें खाना बना रही महिला की बाल बाल बची जान गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से महिला समेत दो बकरियां झुलसी वही पीड़ित राम कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 11:00 बजे उनकी पत्नी खाना बना रही थी और खाना बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं लेकिन मासूम राम कुमार ने बताया कि इस झोपड़ी में हमने ₹8000 रखे थे जिसमें 5000 एक जगह रखे थे और ₹3000 कपड़े में रखे थे जोकि झोपड़ी के साथ जलकर खाक हो गया ग्राम प्रधान पति कमलेश यादव की सूचना पर पहुंची सरेनी पुलिस व एसडीएम लालगंज के निर्देशन में लेखपाल मनीष पहुंचे घटनास्थल पर और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए पीड़िता की मदद हेतु की अग्रिम कार्रवाई।।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें