रायबरेली : ग्राम सभा बछरावां में पुराने ईटों से बन रही है नालियां

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली: विकासखंड बछरावां में विकास के धन को लूटने में ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान तक कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विकासखंड बछरावां के ग्रामसभा थुलेंडी का है कि बीते दिनों रामनरेश बढ़ई के घर से राजकुमार चौरसिया के घर तक पुराने खंडजा मार्ग के पुराने ईंटों से नाली निर्माण ग्राम प्रधान के गुर्गों द्वारा कराया गया और दूसरा मामला नसीम के घर से बकरीदी बाबा के घर तक और बाजार में सब्जी मंडी पूरा खड़ंजा मार्ग उखाड़ कर नहर की बालू डालकर इंटरलॉकिंग कराई गई। इसी तरह डाक खाने वाली गली में भी पुराने खंडजा मार्ग से उखाड़े गए ईटों से नाली का निर्माण कराया गया।

1 1597

वही विडंबना है कि थुलेंडी ग्राम सभा में जो भी विकास कार्य इंटरलॉकिंग का कराया जा रहा है उसमें खड़ंजा मार्ग का ईटा उखाड़कर नहर की बालू डालकर सरकारी मानकों को ताक पर रखकर ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी गुर्गों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के संरक्षण में खुलेआम मानक विहीन निर्माण को करा कर सरकारी विकास के धन को लूटने की होड़ मची हुई है। इस बारे में कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव कुमार से इस धांधली के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डाक घर के सामने वाली गली में हो रहे नाली निर्माण की जानकारी ही नहीं है तो सवाल उठता है कि जब जिम्मेदारों को जानकारी के बगैर ही ग्राम प्रधान व उनके सहयोगी मनमानी विकास कार्य को मानकों को ताक पर रखकर करने से ग्रामीणों में इस धांधली को लेकर जबरदस्त आक्रोश है और ग्रामीणों का कहना है कि जब से यह ग्राम प्रधान चुने गए हैं तब से विकास कार्यों में जमकर धांधली हो रही है अगर यह धांधली नहीं रुकी तो हम ग्रामवासी जिला मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर शिकायत कराकर जांच कराएंगे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें